फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विवाहिता की मौत, पति पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। जोशी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चार माह पहले ही उससे प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि वह रविवार रात को पत्नी को लाठी डंडों से पीटा। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो विवाहिता तड़प रही थी। उसने पुलिस के सामने ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतका के परिजन जोशी गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और आरोपी के परिवार की महिलाओं की जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया। मृतका के परिजनों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार जोशी गांव निवासी युवक ने चार माह पहले 22 साल की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के इस कदम से उसके परिजन भी काफी नाराज थे, क्योंकि युवक शराब का आदती थी। वह अक्सर शराब पीकर युवती के साथ झगड़ा व मारपीट करता था। पड़ोसियों के बीच बचाव कराने पर युवक उनके साथ भी गाली गलौज करता था। इसलिए पड़ोसी उसके घर में हस्तक्षेप नहीं करते थे।
परिजनों के अनुसार रविवार रात को युवक शराब के नशे में घर आया। उसने युवती की लाठी डंडों से गंभीर रूप से पिटाई की। युवती बेसुध हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मतलौडा थाना पुलिस को दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक नशे की हालत में युवती के पास बैठा था। युवती तड़प रही थी। युवती ने पुलिस के सामने ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें