फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की हालत बिगड़ी, ससुरालियों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। थाना समालखा क्षेत्र के बुड़शाम गांव निवासी विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। विवाहिता को एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देने के आरोप लगाए। उधर पुलिस का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 21 मई 2025 को हुई थी। उसका पति एक कंपनी में काम करता है। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। विवाद इतना बढ़ा कि पंचायत बुलानी पड़ी। पंचायत के फैसले के बाद बेटी करीब 6 महीने अपने मायके रही। तीन दिन पहले ससुराल वाले उसे ले गए। रविवार रात को करीब 12 बजे उसके पास बेटी का फोन आया कि ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे, मुझे बचा लो। सुबह चार बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसे गंभीर हालत में इसराना क्षेत्र के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पिता ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी। समालखा थाना प्रभारी दीपक का कहना है कि उन्हें शिकायत नहीं मिली और न ही उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें