फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाया, कपड़े फाड़े

Mon, 22 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। जिले के थाना तरावड़ी क्षेत्र के तखाना गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर परिजन पीड़िता को बचाने आए तो 15-20 लोगों ने उन पर हमला किया। विवाहिता के भाई के सिर पर में बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हालत गंभीर होने पर विवाहिता को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया गया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। काछवा गांव निवासी रवि कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। बताया है कि उनकी बहन सुनीता की शादी तखाना गांव में हुई थी। शनिवार शाम को बहन का रोते हुए फोन आया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया है। रवि अपनी मां, भाभी और अन्य परिजन के साथ बहन के घर पहुंचे। वहां पहुंचते ही 15-20 लोगों ने उन पर लाठियों और बोतलों से हमला कर दिया। रवि के सिर में बोतल मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रवि ने शिकायत पर प्रवीन, सनी, शीला, रामपाल, नीरज, साहिल, राहुल, अमन, जागीरा, नीता, आरती, सोनी, पायल, नीलम को नामजद किया गया है। परिजन का कहना है कि रातभर मेडिकल जांच के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। पहले कहा गया कि मेडिकल नीलोखेड़ी अस्पताल में होगा फिर उन्हें तरावड़ी सिविल अस्पताल भेजा गया। समय बर्बाद हुआ और पीड़िता की हालत और बिगड़ गई। बाद में करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उनकी बहन ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। हालत गंभीर बनी हुई है। तरावड़ी पुलिस थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें