फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, नौ माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शिमला मौलाना में विवाहिता ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी नौ महीने पहले शादी हुई थी। पति का कहना है कि वह मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। सदर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है, मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गांव गढ़ी उदी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी रोशनी (20) की शादी 30 जून 2020 को पानीपत के गांव शिमला मौलाना निवासी संदीप पुत्र पोप सिंह के साथ की थी। दामाद संदीप फैक्टरी में काम करता है। दामाद ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे कॉल कर बताया कि रोशनी ने वीरवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह शुक्रवार की देर शाम पानीपत पहुंचे। पुलिस ने शनिवार को बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और सौंप दिया। पति संदीप ने बताया कि रोशनी पिछले कई दिन से मानसिक रूप परेशान चल रही थी। शुक्रवार को सुबह वह कमरे में गए तो रोशनी साड़ी के फंदा के जरिए गर्डर पर लटकी हुई थी। उन्होंने थाना सदर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें