फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत प्र ोफेसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा रोड पर गांव शिमला गुजरान मोड के पास तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर दे मार दी। कार की टक्कर से बाइक चालक सेवानिवृत्त प्र ोफेसर कृष्ण लाल त्यागी और उनका बेटा राहुल सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में बाइक चालक कृष्ण लाल त्यागी की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा राहुल घायल हो गया।
विज्ञापन

राहुल त्यागी ने बताया कि वे अपने पिता सनौली कलां निवासी कृष्ण लाल त्यागी निवासी के साथ बाइक पर समालखा जा रहे थे। बापौली-समालखा मार्ग पर गांव शिमला गुजरान मोड़ के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके पिता के सड़क पर गिर गए। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से उसने पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें