फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मायका और ससुराल पक्ष अस्पताल में भिड़े, पुलिस ने शव शवगृह में रखवाकर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इसराना। ग्वालड़ा गांव में 36 वर्षीय विवाहिता गुलशन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जींद निवासी मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद पानीपत नागरिक अस्पताल में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच तीखी नोकझोंक व झड़प हुई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जींद जिले के भूसलाना गांव निवासी अली नवाज ने बताया कि उनकी बहन गुलशन की शादी ग्वालड़ा गांव निवासी अली हसन के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनकी बहन को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इसराना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच के तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें