फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में मशीन में बाल फंसने से महिला श्रमिक की मौत

विज्ञापन
गीता। फाइल फाेटो-स्रोत : परिजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर की श्री बालाजी वूलन मिल में सोमवार शाम पोलिशर मशीन में बाल फंसने से श्रमिक गीता (25) की मौत हो गई। वह मशीन में आई तकनीकी खराबी ठीक करने के दौरान हादसे का शिकार हो गई।
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि फैक्टरी में सुरक्षा इंतजामों की कमी की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव सौंप दिया है।
विज्ञापन

गीता के पिता मूलचंद ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का रहने वाला है और कुलदीप नगर में रहता है। गीता
सोमवार शाम करीब पांच बजे फैक्टरी में कंबल बनाने वाली पोलिशर मशीन पर काम कर रही थी।
मूलचंद के अनुसार, मशीन में खराबी आने पर वह पास गई, तभी चुन्नी समेत उसके बाल मशीन में फंस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी श्रमिकों ने उसे निकालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार का सहारा थी
मूलचंद ने बताया कि उनके बेटे की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद गीता ही परिवार का सहारा थी। वह रोजाना 12 घंटे फैक्टरी में काम कर घर का खर्च चलाती थी। परिवार उसकी शादी के लिए रिश्ता भी तलाश रहा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।

गीता। फाइल फाेटो-स्रोत : परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें