फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बच्चों को घर से बाहर भेज विवाहिता ने लगाया फंदा, पति नाश्ता करके चला गया था दुकान

Fri, 26 Jan 2024 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत से महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का पति दुकान पर काम करता है। महिला ने फंदा लगाने से पहले बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के तहसील कैंप के प्रकाश नगर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोनों बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेज दिया था। महिला ने यह कदम क्यों उठाया है अब तक यह कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं तहसील कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। तहसील कैंप थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पति से मिली जानकारी के अनुसार
प्रकाश नगर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है वह पिछले सात साल से पानीपत के प्रकाश नगर में किराए पर रह रहा है। वह एक दुकान पर काम करता है और तीन बच्चों का पिता है। उसकी 28 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी थी। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे नाश्ता करने के बाद वह दुकान पर चला गया था।

उसकी पत्नी शिवकुमारी पड़ोस में अलाव सेक रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि शिवकुमारी ने उन्हें बताया कि उसकी छाती में दर्द हो रहा है वह थोड़ी देर आराम करेगी। फिर वह घर की साफ सफाई करेगी, इसलिए उसने बच्चों को कहा कि वह गली में खेल लें। बच्चे गली में खेलने चले गए और शिवकुमारी ने घर में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


जब बच्चे घर पहुंचे तो उनको कमरे का दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके पति रोहित को दी रोहित घर पहुंचा और खिड़की से झांक कर देखा तो शिवकुमारी का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई फिलहाल विवाहिता के आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें