फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए सजे बाजार, कान्हा की पोशाक की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्चों और मंदिरों में भगवान का श्रृंगार करने के लिए तरह-तरह की पोशाक उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। 16 अगस्त के इस पर्व के लिए बाजार में सजावट, कान्हा की पोशाकें और कान्हा के झूले की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। अभी भीड़ पूरी तरह से चरम पर नहीं है लेकिन दुकानदारों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में खरीदारी शिखर पर होगी।

इंसार चौक महाजन वाली गली स्थित दुकान की संचालिका रूबी ने बताया कि जन्माष्टमी पर बच्चों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करने के लिए अलग-अलग रेंज की पोशाक हैं। यहां 40 से लेकर चार हजार रुपये तक की डिजाइनर पोशाक उपलब्ध हैं। साधारण कपड़े से लेकर हैवी कढ़ाई और स्टोन वर्क वाली पोशाकें ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। अभी खरीदारी शुरू हुई है। अगले दो-तीन दिन में दुकान में इतनी भीड़ होगी कि समय निकालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर कान्हा जी को झूला झुलाने की परंपरा है, इसलिए बाजार में लकड़ी, प्लास्टिक और मेटल के झूलों की भरमार है। बाजार में 200 रुपये से दो हजार रुपये तक के झूले उपलब्ध हैं। इन पर मोती, चमकीले कपड़े और कृत्रिम फूलों की सजावट की गई है। साथ ही मंदिर सजाने के लिए झालर, लाइट, कृत्रिम मोर पंख, बांसुरी और मुकुट की भी खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

पहले ही कर लेनी चाहिए खरीदारी

राजनगर की मीनाक्षी ने बताया कि जन्माष्टमी उनके परिवार के लिए बेहद खास त्योहार है। हर साल वे घर में कान्हा जी का झूला सजाती हैं और सुंदर श्रृंगार करती हैं। इस बार उन्होंने नए झूले, पोशाक और सजावटी सामान खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में इस बार डिजाइन और वैरायटी दोनों अच्छी हैं। कीमतें भी ठीक हैं। बस भीड़ बढ़ने से पहले ही खरीदारी पूरी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें