फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस संग कई ट्रेनें देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े पांच और मालवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इनके साथ दर्जनों ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पानीपत से अमृतसर जाने वाले यात्री विशाल, सुजल और सोनू ने बताया कि वे कई घंटे से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं लेकिन उनके गंतव्य को जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिल रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों के कोई आवश्यक पासिंग कराने को लेकर यात्रियों को उनके गंतव्य पर समय के अनुसार नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों को समय पर उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को समय पर उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रहीं प्रभावित 
अप लाइन : अमृतसर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:32 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:06 घंटे की देरी से पहंची। मालवा एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:40 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:14 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 3:34 घंटे की देरी से पहुंची।
ऊंचाहर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 11:31 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 5:26 घंटे की देरी से पहुंची। एकता एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 7:03 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 7:22 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 19 मिनट की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 7:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:20 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 30 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:35 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 34 मिनट की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:43 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:09 घंटे की देरी से पहुंची।
डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:15 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 5:37 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 22 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 5:52 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 26 मिनट की देरी से पहुंची। हीराकुंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:36 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 6:52 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें