संवाद न्यूज एजेंसी
बापौली। राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर बापौली में शनिवार को प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि हरियाणा विद्युत विनायक आयोग पंचकूला के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मलिक ने अनुशासन, आत्मनिर्भरता व ईमानदारी को जीवन में अपनाकर लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का मंत्र दिया।
उन्होंने कहा कि के खुद के साथ समाज और देश को तरक्की की राह पर ले जा सकते हैं। युवाओं को जीवन की चुनौतियां का हवाला देते हुए कहा कि धैर्य, कौशल, सकारात्मक को अपनाते हुए इन चुनौतियों का मुकाबला करने वाला ही जीवन में कामयाब होता है। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
डॉ. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों के जीवन में आने वाले चुनौतियों के बारे में चर्चा की और कहा कि जीवन में संघर्ष के बिना हमें कोई मुकाम नहीं मिल सकता। इस अवसर पर जोगिंद्र भौरिया, रामपाल, खुशनंदन, अमित कुमार, नवीन कुमार, डॉ. मंगल सेन, अभिषेक मोगा, मंजू देवी, ऋतु मान, जितेंद्र गुलिया व अंकित मौजूद रहे ।