फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा के बचाव में क्यों आए डॉक्टर

Sat, 21 Sep 2013 12:22 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) डा. मनीषा की जमानत याचिका कोर्ट में शुक्रवार को दायर नहीं हो सकी, जिसके चलते डा. मनीषा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने समालखा की डा. वंदना की धरपकड़ को कई जगह छापेमारी की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। आईएमए ने वीरवार को दोपहर तक हड़ताल रखी थी और स्वास्थ्य विभाग की जांच में फंसी डा. मनीषा पर ढिलाई बरतने की प्रशासन व सीएमओ से मांग की थी।

उन्होंने शुक्रवार को डा. मनीषा की जमानत लगाने का दावा किया था, लेकिन शुक्रवार को पूरा दिन जमानत के कागज तैयार नहीं हो सके और उनकी याचिका दायर नहीं हो सकी। आईएमए के दावा है कि वे शनिवार को या फिर अगले सप्ताह जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन


डा. वंदना की धरपकड़ तेज

पुलिस ने समालखा के मलिक अस्पताल की डा. वंदना की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस को शुक्रवार को काफी प्रयासों के बाद भी इस मामले में कोई सफलता हासिल नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम की अस्पताल में कार्रवाई के समय ही डा. वंदना फरार हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल से गर्भपात कराने के उपकरण व दवा बरामद की थी और पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

ये है मामला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गत दिनों सूचना के आधार पर परशुराम कॉलोनी स्थित एएनएम मीना के क्लीनिक, तहसील कैंप स्थित मनीषा मैटरनिटी व अस्पताल और समालखा की चांद कॉलोनी स्थित मलिक अस्पताल पर छापा मारा। एएनएम मीना स्वास्थ्य विभाग के कुटानी सब स्टेशन पर तैनात है।

इस दौरान तीनों जगह से गर्भपात कराने के उपकरण व दवा बरामद की गई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पूर्व चिकित्सा अधिकारी एवं मनीषा अस्पताल की संचालिका डा. मनीषा, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम मीना व मलिक अस्पताल की डा. वंदना मलिक के खिलाफ एमटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने डा. मनीषा व एएनएम मीना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया और फरार डा. वंदना मलिक की धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें