-स्कूल प्रबंधन ने ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के कक्षा नौवीं के विद्यार्थी मनन कुहाड़ ने 59 वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनन ने अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स वर्ग में उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता 14 से 18 अक्तूबर तक भिवानी स्थित बर्डी बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में मनन के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने बताया कि मनन की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान शिव कुमार गर्ग, उपप्रधान गौतम गर्ग, कोच प्रवीन दहिया मैनेजर धीरज मित्तल, सचिव प्रदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, प्राचार्या अलका शर्मा, रजनी बरेजा और सविता गोयल ने मनन कुहाड़ को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
2