फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतजलि योगपीठ का कर्मचारी बन ठग ने इलाज कराने के बहाने से युवक से ठगे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पतंजलि योगपीठ का कर्मचारी बनकर एक युवक से 50 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। किला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगन्नाथ विहार निवासी संजय गोयल ने बताया कि उसने पतंजलि योगपीठ में इलाज करवाने के लिए गूगल से नंबर निकाल कर कॉल की थी। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम सुनील गुप्ता बताया। उसने कहा कि आपका पतंजलि में इलाज हो जाएगा, जो 20 दिन चलेगा। उसका पूरा खर्चा एक लाख 600 रुपये होगा। उसने पीड़ित को बहकाया कि इलाज के लिए आने वाला आधा खर्च एडवांस देना होगा। इसके बाद उसने पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट नाम से खाता नंबर दिया। उसके कहे अनुसार उसने अलग-अलग तारीखों में तीन दिन के भीतर 50 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद 17 अगस्त को उसने उसी नंबर पर कन्फर्मेशन लेटर के लिए कॉल की तो सुनील गुप्ता ने शाम तक लेटर देने के बारे में कहा। इसके बाद शाम को कॉल की तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस को दी शिकायत में हनुआशीष ने बताया कि उसका ऑनलाइन सेलिंग का काम करता है। 27 जुलाई को उसके पास ऑनलाइन मल्टीहब का फोन आया, जिन्होंने उसे कहा कि वह फ्लिपकार्ट से अधिकृत थर्ड पार्टी है। वह उसका सेलिंग अकाउंट एक्टिव कर देंगे और उसकी सेलर रेटिंग को बढ़ा देंगे। उन्होंने उससे 65 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और एक सप्ताह का समय दिया। उसने एक सप्ताह बाद कॉल किया तो आरोपी ने 1500 रुपये और मांगे। उसने वे पैसे भी ट्रांसफर कर दिए, लेकिन अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। आरोपियों ने उनसे 66,500 रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें