फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खून से लथपथ मिले व्यक्ति की पीजीआई में मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में दो ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि पानीपत में एक ओर ब्लाइंड मर्डर की वारदात हो गई। 21 नवंबर को देवीलाल पार्क के पास खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की 16वें दिन रोहतक पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो प्राथमिक रिपोर्ट में सिर में चोट मारकर हत्या करने की बात सामने आई। जिसके बाद अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मृतक की भी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस मृतक की भी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिलासा ने बताया कि 21 नवंबर को शहर थाना में तैनात उप निरीक्षक राणा प्रताप ने सूचना दी थी कि अपेक्षा गार्डन, नजदीक देवीलाल पार्क के पास एक अज्ञात व्यक्ति लावारिस हालत में पड़ा है। इसको पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने 21, 22 व 30 नवंबर को रोहतक में जाकर घायल युवक के बयान दर्ज करने के प्रयास किए, लेकिन वह हर बार बयान दर्ज करने में असमर्थ मिला। वहीं पुलिस ने प्रकाश नगर निवासी प्रत्यक्षदर्शी यशपाल के बयान दर्ज किए। जिसने बताया कि वह सुबह नौ बजे पार्क घूमने के लिए देवीलाल पार्क जा रहा था। अपेक्षा गार्डन के पास कुछ लोग इकट्ठा हो रहे थे। वह मौके पर गया तो एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उसने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी और घायल को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर छह दिसंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सात दिसंबर को उसका पोस्टमार्टम हुआ। जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट में सामने आया कि सिर में चोट मारने की वजह से व्यक्ति की मौत हुई है।

नगर निगम रोहतक के कर्मचारियों से कराया संस्कार-
पोस्टमार्टम के बाद शव को तीन दिन के लिए शवगृह में रखवाने के लिए दिया गया, लेकिन शव रखने की हालत में नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने उसे रोहतक के नगर निगम कर्मचारी विनोद कुमार को संस्कार के लिए सौंपा और संस्कार कराया।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस मृतक की शिनाख्त व वारदात का पर्दाफाश करने में जुट गई है।
- इंस्पेक्टर बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें