फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर समालखा व भोड़वाल माजरी के बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी को शव रेल लाइन से करीब 20 मीटर की दूरी पर नग्न अवस्था में मिला है। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जीआरपी को मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि एक समालखा व भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक शव पड़ा है।
विज्ञापन

जीआरपी समालखा चौकी से टीम मौके पर पहुंची। जीआरपी को शव नग्न अवस्था में रेल लाइन से करीब 20 मीटर दूरी पर मिला। प्रथम दृष्टया में सामने आया कि युवक ट्रेन की चपेट में आकर दूर जाकर गिरा है। शव फूला हुआ है और दो-तीन दिन पहले का हादसा नजर आता है। मृतक की उम्र 28 साल लग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें