पानीपत। दिल्ली-अंबाला ट्रैक पर राजनगर फाटक के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह के समय सूचना मिली थी कि राजनगर फाटक के पास डाउन लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं पर मृतक के पास से भी शिनाख्त का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद