स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से स्टेशन पर आ रही हैं। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय खराब करना पड़ रहा है। कोहरे से प्रभावित ट्रेनें आए दिन देरी से आ रही हैं। मंगलवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 19 ट्रेनें देरी से आई।
यात्री आंचल और गौरव ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर इंतजार करते हुए काफी समय हो गया। उनकी ट्रेन स्टेशन पर सवा दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। ट्रेन के इंतजार में हमारा समय भी खराब हो रहा है। सर्दी का मौसम है ऐसे में यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों का घंटों तक का समय ट्रेनों के इंतजार में खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
ये ट्रेनें आई देरी से
मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस पांच घंटे और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा दो घंटे की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस आधा घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और सचखंड एक्सप्रेस पौने छह घंटे की देरी से आई। जम्मू मेल 42 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 34 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन घंटे, शान ए पंजाब पौने साक घंटे और हिमाचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। टाटानगर एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से आई। दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आधे घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटा, दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौना घंटा और स्वराज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई।
कोहरे के कारण कई रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार घटानी पड़ रही है, तो कहीं-कहीं ट्रेनों के विलंब से चलने की स्थिति बन रही है, इससे यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर दृश्यता 50 से 100 मीटर तक ही है।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।