ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में कीमती समय खराब करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें देरी से आई। यात्री साक्षी और गौरव ने बताया कि उनकी ट्रेन स्टेशन पर पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। उन्हें गंतव्य पर समय से पहुंचना था लेकिन ट्रेन देरी के कारण देरी से ही पहुंचेंगे, ऐसे में यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और समय भी खराब न हो।
मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा तीन घंटे,स्वराज एक्सप्रेस ढाई घंटे और सचखंड एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटा और अमृतसर एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। जम्मूतवी एक्सप्रेस 1.50 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 35 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस आधा घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू 57 मिनट की देरी से आई।
स्टेशन कुछ ट्रेनें देरी से आई। यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं हैं ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।