फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से आई, यात्री इंतजार कर परेशान

Sat, 17 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ट्रेनों का बेसब्री से इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। आए दिन ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हो रहे हैं। कई-कई घंटों तक ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का कीमती समय खराब हो रहा है। शुक्रवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 25 ट्रेनें देरी से आईं। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और संबलपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू सवा दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा और सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। कालका शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मू मेल 38 मिनट, जम्मूतवी एक्सप्रेस 50 मिनट और झेलम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस सवा एक घंटा, पानीपत रोहतक पैसेंजर 34 मिनट और ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू डेढ़ घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस सवा एक घंटा और कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा दो घंटे, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस सवा एक घंटा और फिरोजुपर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से आई।



कोहरे के कारण ट्रेनें निर्धारित समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रही हैं जिससे यात्रियों को ट्रेनों का थोड़ा लंबा इंतजार करने में परेशानी हो रही है। कोहरे का सीधा असर ट्रेन संचालन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।


दैनिक यात्री बोले
कोहरे से सिर्फ लंबे रूट की नहीं बल्कि दैनिक रूट की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। यात्री सरोज और बलबीर ने बताया कि उनकी ट्रेन दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी में तो वह अपने गंतव्य का आधे से ज्यादा सफर तय कर लेते। सभी यात्रियों को अपने गंतव्य पर समय से पहुंचना होता है, ऐसे में ट्रेनों का कई-कई घंटों की देरी से आना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का कीमती समय खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके
विज्ञापन

ट्रेनों का बेसब्री से इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें