फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मालवा एक्सप्रेस चार घंटे देर से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनें पिछले दिनोंं से कई घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मालवा एक्सप्रेस सुबह चार घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही आम्रपाली एक्सप्रेस और दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन डेढ़-डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ा। पानीपत से अंबाला जाने वाले यात्री दिनेश, राकेश और राजेश ने बताया कि वह सुबह जल्दी ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन ट्रेन कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिससे उन्हें कई घंटों तक स्टेशन पर ही रहना पड़ा। समस्या को दूर करने के लिए यात्रियों द्वारा कई बार रेलवे प्रशासन को बताया गया है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। अधिकारियों द्वारा हर बार आश्वासन दिया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों के निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर आगामी कार्यवाही की जा रही है। जिससे जल्द ही समस्या काे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रही लेट
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 2:37 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस सुबह 4:03 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1:33 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस दोपहर 34 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 45 मिनट की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम को 25 मिनट की देरी से पहुंची।
डाउन लाइन: गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 23 मिनट की देरी से पहुंची। हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 3:18 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें