फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत रिफाइनरी के टी-25 वेयरहाउस में भीषण आग, फर्नीचर और सामान जलकर राख

विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी के वेयर हाउस में लगी आग के बाद उठता धुआं। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे तक आसमान में छाया रहा काले धुएं का गुबार पास में रखे केमिकल तक पहुंचने से पहले दमकल टीम ने पाया काबू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पानीपत रिफाइनरी के टी-25 वेयरहाउस में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वेयरहाउस में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान में करीब एक घंटे तक काले धुएं का गुबार छाया रहा।
घटना से रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि रिफाइनरी की दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे पास में रखे केमिकल तक आग की लपटें पहुंचने से बच गईं और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे टी-25 वेयरहाउस में कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से वहां रखे फर्नीचर और अन्य सामान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी की दमकल गाड़ियां और प्रशिक्षित फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वेयरहाउस के पास केमिकल का भंडारण होने के कारण आग के वहां तक पहुंचने का खतरा था, लेकिन दमकल टीम की तत्परता से स्थिति नियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


वर्जन

रिफाइनरी के टी-25 प्लांट के वेयरहाउस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। दमकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। -रेनू, पीआरओ, पानीपत रिफाइनरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें