फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारत नगर में मुखबिरी के शक में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या करने के मुख्य आरोपी दोस्त प्रमोद को सीआईए वन ने भावना चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दोस्त मृतक के घर के सामने फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में घर में घुसते हुए कैद हो गया था। वह अंदर सात मिनट तक रहा और ईंट मारकर विवेकपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने इसे मुख्य आरोपी होने की बात कही है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद की जाएगी। उससे बाकी आरोपियों से बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने विवेकपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की भूड कॉलोनी निवासी प्रमोद को भावना चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। सागरपाल निवासी भारत नगर में पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 26 जनवरी को उसका भाई विवेकपाल (24) एएस फैक्ट्री के सामने अपने दोस्त प्रमोद , मोहित , शिवम व जिशान निवासी भारत नगर के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान उनका आपस में झगड़ा हो गया और सभी विवेकपाल को पीट रहे थे। उसने विवेकपाल को छुड़वा कर घर भेज दिया। प्रमोद ने उससे कहा विवेकपाल उनकी मुखबिरी करता है। वह उसको जान से मारेंगे। वह उनको समझाकर चला गया था। इसके बाद चारों ने घर पर आकर विवेकपाल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 27 जनवरी को पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान विवेकपाल ने दम तोड़ दिया था।
उन्होंने विवेकपाल के घर के सामने फैक्ट्री पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जांचा तो पता चला कि 26 जनवरी दोपहर तीन बजे विवेकपाल घर से बाहर आते दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह कमरे में जाता है तो उसके पीछे प्रमोद अंदर जाता है और सात मिनट में कमरे से बाहर निकलता है। उसने ईंट से विवेक के सिर पर हमला किया था। अब प्रमोद से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें