फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौकरानियों ने मकान मालकिन उसके बेटे व बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एल्डिको में तीन नौकरानियों ने तीन अन्य महिला व तीन युवकों के साथ मिलकर मकान मालकिन, उसके बेटे व उसकी बेटी की पिटाई कर दी। मकान मालकिन ने नौकरानियों को घर में काम करने से रोका था। इसलिए मारपीट की गई। मकान मालिक ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एल्डिको के सेक्टर चार निवासी नरेश मलिक ने बताया कि उसने सात नवंबर को घर में दो नौकरानियां रखी थी। अगले दिन उनके साथ एक और महिला आई। उसकी पत्नी बबीता मलिक ने इन महिलाओं को काम करने से मना कर दिया। इन महिलाओं ने उनके घर में कूड़ा फेंक दिया। उसके दिव्यांग पत्नी के साथ मारपीट की। उसकी बेटी रिया ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। रिया ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल मोड़ दिया। फिर उन्होंने कॉल कर तीन महिलाओं व तीन युवकों को भी बुला लिया। उसके बेटे आशीष के साथ भी मारपीट की गई। जब सुरक्षाकर्मी वहां आए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें