सनौली। सनौली खुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मुख्यातिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल और समाजसेवी सचिन गर्ग पंच ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
विपिन पांचाल ने कहा कि सभी धर्म हमें आपस में जुड़ना और सच्चाई के मार्ग पर चलना सिखाते हैं। इसलिए हमें सभी को समान भाव से साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर गांव में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और महर्षि वाल्मीकि की मनमोहक झांकी भी निकाली। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।