फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने भक्ति की राह पर चलने का दिया संदेश : मंत्री

विज्ञापन
​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का स्वागत करते जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। पार्टी
विज्ञापन
- भाजपा कार्यालय श्याम कमल में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस से पूर्व रविवार को भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में जिला स्तरीय प्रबुद्धजन समरसता समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भारत भूमि को भगवान की और से वरदान मिला है कि यहां समय-समय पर भगवान अवतार रूप लेकर समाज का मार्गदर्शन करते हैं। इसी कड़ी में महर्षि वाल्मीकि ने अश्विन माह में पूर्णिमा के दिन जन्म लिया। इसी खुशी में महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस ऋषि को माता सीता और श्रीराम के दोनों पुत्र लव और कुश की सेवा संभालन का अवसर मिला हो उस ऋषि को भगवान वाल्मीकि कहना बिल्कुल सही है और उन्होंने कहा कि इस समाज ने देश के राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। मौके पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रसन्ना चांवरिया, मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंदर तुषामड, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य साहब सिंह रंगा, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुभाषकबीरपंथी, मनोनीत पार्षद गौरव श्रीवास्तव व बबीता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षित राष्ट्र बनाना होगा और आत्मनिर्भर भारत का सपना भी छात्रों को शिक्षित बनाकर पूरा किया जा सकेगा। इस अवसर पर अनिल खत्री, डॉ. राजबीर आर्य, राजू पहलवान, बिजेंद्र बहोत, नौरंग सरपंच, नीलम सरपंच, रेशमा राजपूत, कृष्णलाल नोहरा, सुरजीत, जतिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें