फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनातन प्रहरी संस्थान वेद मंदिर का साप्ताहिक सत्संग का किया आयोजन

Mon, 06 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला स्थित एवी पब्लिक स्कूल में सनातन प्रहरी संस्थान वेद मंदिर का साप्ताहिक सत्संग रविवार को हुआ। सत्संग में मंदिर के प्रधान सुशील चौधरी अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में परिवार समेत पहुंचे। यज्ञ में स्कूल के आसपास के बच्चे, महिलाएं व पुरुष भी शामिल हुए। आगामी रविवार को भी इसी स्थान पर साप्ताहिक यज्ञ किया जाएगा। प्रिंसिपल मधु शास्त्री ने बताया कि यज्ञ के बाद भजनों के माध्यम से उपदेश दिए। आर्य समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा के माध्यम से प्रधान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बलजीत यादव, मधु शास्त्री, संजीव तेहरी, वीरेंद्र सचदेवा, रामचंद्र गल्याण, जगदीश काम्बोज, राकेश यादव, गीतेश आर्या, पूनम शर्मा, रौनक, निमृत व आर्यन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें