फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईडी की बदसलूकी के मामले में महापंचायत कल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। कांग्रेस के समालखा से पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के ईडी के गिरफ्तारी के दौरान बदसलूकी करने के विरोध में महापंचायत 22 जून को नई अनाज मंडी में होगी। सर्व समाज के सहयोग से गुर्जर महापंचायत होगी। जिसकी अध्यक्षता गुर्जर समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर करेंगे।
विज्ञापन

चौबीसी के प्रधान नफे सिंह छौक्कर ने इसके लिए शुक्रवार को समालखा में बैठक कर सभी सदस्यों के साथ चर्चा कर महापंचायत के लिए जगह तय की। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ईडी अधिकारी द्वारा पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इसलिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। यह समाज के लिए चिंता का विषय है। सरकार को आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। गुर्जर समाज के लोग सर्व समाज के साथ 22 जून को नई अनाज मंडी में महापंचायत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें