फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 400 मीटर में पट्टीकल्याणा की महक प्रथम

विज्ञापन
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को भापरा स्टेडियम में खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ में पट्टीकल्याणा की महक, 100 मीटर में मनाना की ममता और साइकिल रेस में गढ़ी छाजू की अंजलि प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिमरन ने किया। विभागीय अधिकारी अंजू बाला ने बताया कि विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 2100, द्वितीय 1100 और तृतीय 750 रुपये सीधे बैंक खातों में भेजे जाएंगे। खंड स्तर की विजेता महिलाएं 19 नवंबर को पानीपत में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए मेडिकल ऑफिसर और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

प्रतियोगिताओं के परिणाम
400 मीटर दौड़ : पट्टीकल्याणा की महक प्रथम, गढ़ी छाजू की शालू द्वितीय व हल्दाना की निकिता तृतीय।
100 मीटर दौड़ : मनाना की ममता प्रथम, देहरा की अंजू द्वितीय व गढ़ी छाजू की सोनिया तृतीय।
300 मीटर दौड़ : पट्टीकल्याणा की दिव्या प्रथम, सपना द्वितीय व डिकाडला की संजना तृतीय।
साइकिल रेस : गढ़ी छाजू की अंजलि प्रथम, हथवाला की प्रिया द्वितीय व समालखा की स्नेह तृतीय।
डिस्कस थ्रो : चुलकाना की आरती प्रथम, आट्टा की प्रिया द्वितीय व छदिया की गायत्री तृतीय।
म्यूजिकल चेयर : हथवाला की डोली प्रथम, छदिया की रूपा शर्मा द्वितीय व शीला तृतीय।

खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें