फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महादेव अमरनाथ सेवा समिति अमरनाथ यात्रा में नागाकोटी पड़ाव पर लगाएंगी भंडारा

विज्ञापन
संस्था के प्रधान दिलावर खर्ब व हेमंत शर्मा का स्वागत करते प्रधान राजन कपूर। स्रोत : समिति
विज्ञापन
पानीपत। जिले से महादेव अमरनाथ सेवा समिति इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान नागाकोटी पड़ाव पर विशाल भंडारा लगाएगी। समिति ने रविवार को अमरनाथ यात्रा भंडारा संस्था द्वारा आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक लुधियाना में संस्था के प्रधान राजन कपूर ने की। बैठक का उद्देश्य इस साल होने वाली बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा के दौरान लंगर समितियों को आने वाली समस्याओं से अवगत करना रहा। प्रधान राजन कपूर ने बैठक शुरू होने से पहले पानीपत से संस्था के प्रधान दिलावर खर्ब, महासचिव विशाल धवन, सचिव दीपांश चांद मिगलानी और वरिष्ठ सदस्य हेमंत शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधान राजन कपूर ने बताया कि बैठक में यात्रा के दौरान भंडारा लगाने वाली संस्थाओं की वर्ष 2025 की समस्याओं का समाधान किया गया। 12 फरवरी को श्राइन बोर्ड की बैठक में अमरनाथ यात्रा की तिथियों पर चर्चा होगी और तिथि निर्धारित की जाएंगी। इस साल जिले से महादेव अमरनाथ सेवा समिति पहलगाम मार्ग पर नागाकोटी पड़ाव पर विशाल लंगर का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें