इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की सदस्यों को ध्यान साधना सिखाई गई और उनको इसको लेकर आगे आने की सलाह दी।
प्रधान सीमा बब्बर और सचिव नोनिक नंदा ने बताया कि आचार्य ओमप्रकाश सलूजा और उनकी शिष्या सोनिया नंदा एक घंटे तक ध्यान साधना सिखाई।
उन्होंने कहा कि ध्यान साधना खुद को जानने का एक प्रयास है। इससे व्यक्ति तनाव मुक्त होता है। उन्होंने कहाकि आज व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों में इतना व्यस्त हो गया है कि वह हंसना तक भूल गया है।
उसके चेहरे पर यह सब साफ दिखाई भी पड़ता है। जब सांसारिक काम पूरे नहीं कर पाते तो ऐसे में प्रभु में ध्यान लगाना और भी कठिन हो गया है। लोगों को तनाव से मुक्ति के लिए ध्यान साधना होगा।
पहले बौद्ध धर्म के अनुयायी ध्यानरत रहते थे। सदस्यों को सांस लेने व छोडने की प्रक्रिया को भी बताया गया। उनको बताया कि व्यक्ति ध्यान साधना से कैसे अपने अंदर के विचारों को देख व समझ पाता है। इस अवसर पर आगामी प्रधान मोनिका, भारती बब्बर, ज्योत्स्ना, शैली, रुचि, रेनू, पावनी, पूनम, संगीता, सोनिया, ऋतु, बबीता व शिवानी बब्बर मौजूद रहे।