गांव डाहर के पास एक फैक्टरी में अचानक आग लगने से पावरलूम की पांच मशीनें और कच्चा माल जल गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्टरी के सभी मजदूर अपने-अपने कमरों पर थे। मजदूरों ने आग की सूचना फैक्टरी मालिक को दी, जिस पर जिला मुख्यालय से दो दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
फैक्टरी मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। आग लगने से करीब 23 लाख रुपये के माल और मशीनों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। डाहर निवासी कृष्ण ने बताया कि गांव के पास कबीरा इंटरप्राइजेज के नाम से उनकी फैक्टरी है। फैक्टरी में आग लगने से पांच पावरलूम मशीन और धागा जल गया। दो मशीन शटललैस जकाई भी जल गईं। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।