मतलौडा/थर्मल। आसन कलां गांव स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से मशीन और सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। दमकल कर्मचारियों ने चार गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है।
टीडीआई सिटी निवासी यशपाल गर्ग ने बताया कि आसन कलां गांव में करीब डेढ़ एकड़ में उसकी सोनिया इंटरनेशनल के नाम से फैक्ट्री है। यहां 2022 से फैक्ट्री चल रही है। 29 जनवरी को फैक्ट्री के ब्लोर रूम में आग लग गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। पानीपत और थर्मल से दमकल की चार गाड़ी पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ब्लोर रूम में लगाई मशीन, कुछ धागा और रुई जल गई। यशपाल गर्ग ने बताया कि आग लगने से उसको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।