फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएचएआई के डिजाइन और स्ट्रक्चर में मिलान से एलएंडटी की मुश्किलें बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के एलिवेटेड हाईवे का डिजाइन और स्ट्रक्चर का मॉडल तलब करने के बाद एलएंडटी कंपनी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एनएचएआई की टीम के साथ पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने पर अधिकारियों की सांसें फूली हुई हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से गठित मजिस्ट्रेट कमेटी भी अपनी जांच करेगी। टीम को अन्य पीड़ितों के आगे आने का इंतजार है। वहीं एलएंडटी कंपनी अधिकारी चौथे दिन भी कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन

विदित है कि एलिवेटेड हाईवे की ड्रेनेज पाइप का करीब 200 मीटर टुकड़ा सोमवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे जीटी रोड पर चल रही गाड़ियों पर गिर गया था। इसमें गाद और दूषित पानी भरा हुआ था। करीब दस इंच मोटे 200 मीटर पाइप में करीब 50 क्विंटल गाद भरने का अनुमान है। इसके नीचे एक स्विफ्ट डिजायर और लोडेड गाड़ी समेत करीब 12 कार और मोटरसाइकिल दब गई थी। इसमें सोनीपत के छतेहरा गांव निवासी कृष्ण, कैराना निवासी नौशाद और हरिनगर निवासी विमल समेत छह लोग घायल हो गए थे। प्रशासन ने इस मामले में एसडीएम पानीपत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मजिस्ट्रेट जांच बैठा दी थी।
वर्जन :
एलिवेटेड हाईवे की पाइप गिरने के मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी। इसमें पीड़ितों के साथ प्रत्यक्षदर्शियों को भी शामिल किया जाएगा। तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप सिंह, एसडीएम एवं अध्यक्ष जांच कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें