फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एलएंडटी ने जांच के बीच में ही ड्रेनेज पाइप की शुरू की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एलएंडटी कंपनी ने रात को अंधेरे में एलिवेटेड हाईवे की ड्रेनेज पाइप की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें खस्ता पाइप को ठीक किया जा रहा है या फिर उस हिस्से को बदलने में लगे हैं। जबकि एनएचएआई और जिला प्रशासन की टीम जांच कर रही है। जांच के बीच में मरम्मत कार्य सवालों के घेरे में है। प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

एलएंडटी की टीम पिछले दो दिन से रात के समय मरम्मत कार्य शुरू कर देती हैं। यह टीम देर रात तक काम करती है। बताया जा रहा है कि इस समय वाहनों का दबाव कम हो जाता है। ऐसे में जाम की भी स्थिति नहीं बन पाती। दूसरा अधिकारियों की नजरों से बचे रहते हैं। विदित है कि एलिवेटेड हाईवे की ड्रेनेज पाइप का करीब 200 मीटर टुकड़ा सोमवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे जीटी रोड पर चल रही गाड़ियों पर गिर गया था। इसमें गाद और दूषित पानी भरा हुआ था। करीब दस इंच मोटे 200 मीटर पाइप में करीब 50 क्विंटल गाद भरने का अनुमान है। इसके नीचे एक स्वीफ्ट डिजायर और लोडेड गाड़ी समेत करीब आधा दर्जन कार और मोटरसाइकिल दब गई थी। इसमें सोनीपत के छतेहरा गांव निवासी कृष्ण, कैराना निवासी नौशाद और हरिनगर निवासी विमल समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। प्रशासन ने इस मामले में एसडीएम पानीपत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मजिस्ट्रेट जांच बैठा दी थी।
विज्ञापन



वर्जन :

एलिवेटेड हाईवे की पाइप गिरने के मामले की जांच निष्पक्ष की जाएगी। एलएंडटी के मरम्मत कार्य को भी देखा जाएगा। इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी।

मनदीप सिंह, एसडीएम एवं अध्यक्ष जांच कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें