फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सेक्टर 25 के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक दोस्त की मौत की मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल युवक का इलाज सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दूसरे दोस्त की शिकायत पर वाचक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के गांव जोला निवासी इरफान ने बताया कि वह कई साल से सिवाह गांव में किराए पर रहता है। उसके गांव का ही उसका दोस्त सुमेर (37) भी उसके पड़ोस में ही किराये पर रहता है। वह 27 मई की रात आठ बजे अपने दोस्त महताब की मोटरसाइकिल लेकर संजय चौक पर खाना खाने गए थे। करीब 10 बजे जब वह खाना खाकर गांव सिवाह लौट रहे थे। इस दौरान जीटी रोड पर सेक्टर 25 कट के सामने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन दोनों को सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने सुमेर को मृत घोषित कर दिया। उसका यहां इलाज चल रहा है। उसने होश में आने के बाद अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें