फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान के नौकर से दो लाख की लूट

Fri, 22 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग क्षेत्र में हार्डवेयर की एक दुकान के नौकर से शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो लोग दो लाख रुपये लूट ले गए। वहीं पुलिस लूट के इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन



नौकर को ही हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार विकास अग्रवाल की शहर के कुटानी रोड पर हार्डवेयर की दुकान है।

विकास ने अपने नौकर बलवंत निवासी उत्तर प्रदेश को दो लाख रुपये का चेक देकर यश बैंक में कैश कराने को भेजा था। बलवंत दुकानदार विकास की स्कूटी लेकर बैंक चला गया और बैंक से दो लाख रुपये का कैश लेकर दुकान के लिए रवाना हो गया।

बलवंत के अनुसार बैंक से कुछ दूर चलते ही भीड़भाड वाले क्षेत्र में स्कूटी की रफ्तार को धीमा किया। इस दौरान एक युवक उसकी स्कूटी की पिछली सीट पर सवार हो गया और दूसरा युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार रहा।
विज्ञापन


उक्त युवक ने उसको बोलने पर मार देने की धमकी दी और चुपचाप सीधा चलने की चेतावनी दी। वे उसको डरा धमकाकर गंगापुरी रोड पर ले गए और वहां उससे दो लाख रुपये की नगदी लूटकर भाग गए।

बलवंत की सूचना पर दुकान मालिक विकास अग्रवाल मौके पर पहुंचे। विकास ने इसकी जानकारी थाना चांदनी बाग पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने बीटी कर जिलाभर में पुलिस नाको, पीसीआर व राइडर को सचेत कर दिया। पुलिस को कोई बदमाश नहीं मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में बलवंत द्वारा बताया गया घटनाक्रम संदिग्ध लगा।

पुलिस ने बलवंत को भी हिरासत में लेकर इस मामले की जांच शुरू कर दी। थाना चांदनी बाग एसएचओ रामकुमार ने बताया कि बलवंत के साथ लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में बलवंत को भी शामिल किया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें