नई अनाज मंडी स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद
समालखा। नई अनाज मंडी स्थित गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार लग रही हैं। शुक्रवार को सुबह ही एजेंसी में सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे लोगों को चार से पांच घंटे लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाए है। एजेंसी के कर्मचारियों के अनुसार लोगोंं को सिलिंडर बुकिंग के 25 दिन बाद ही सिलिंडर दिया जाएगा। इससे लोगों को सिलिंडर नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देहरा निवासी राजेंद्र ने बताया कि उन्हें चार घंटे लाइन में लगने बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाया है। एजेंसी कर्मचारियों द्वारा उन्हें फोन पर ओटीपी न आने का कारण बताया गाय है। साथ ही विक्की ने बताया कि गैस सिलिंडर बुक करने के लिए दिए गए नंबर पर कोई सेवा चालू नहीं है। इस कारण सिलिंडरों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। साथ ही जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हुई है। उन्हें सॉफ्टवेयर न चलने का आश्वासन मिल रहा है। इससे आमजन के दिनचर्या के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइनों को देखते हुए एजेंसी प्रबंधक द्वारा पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया। लोगों ने स्थिति में जल्द कोई सुधार लाने की बात कही है।