फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ

Sun, 29 Dec 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। थाना सदन पुलिस ने सिंहपुरा फाटक के पास स्थित वर्कशॉप की दीवार तोड़कर लोहे व पीतल का सामान चोरी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लियाौ। पुलिस ने आरोपी काे न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी की पहचान संजय निवासी पधाना करनाल के रूप में हुई। आरोपी चोरी की अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।

थाना सदर प्रभारी हरनारायण ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके है। अपने तीन साथी आरोपी भाई कमल, सीना निवासी गगन खेड़ी हांसी हिसार, धर्मबीर निवासी पधाना करनाल व फरार पांच अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी का सामान उन्होंने जींद निवासी एक कबाड़ी को 70 हजार रुपये में बेच दिया था। आरोपी संजय के हिस्से में 25 हजार रुपये आए थे। जिसमें से उसने 15 हजार रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से बचे दस हजार रुपये बरामद कर शनिवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन आरोपी सीना, कमल व धर्मबीर के कब्जे से 15 हजार रुपये बरामद कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह है मामला

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में अनिल निवासी सिद्धार्थ नगर ने बताया था कि उसने सिंहपुरा फाटक के पास एजी सेल्स क्रॉप के नाम से वर्कशॉप की हुई है। 29 सितंबर की देर रात अज्ञात चोर वर्कशॉप की पिछली दीवार तोड़कर 2.5 टन वजनी एक ट्रासफार्मर, 30 लोहे की शाफ्ट, दो मोटर, तीन पीतल की वॉल्व व लोहे का स्क्रैप चोरी कर ले गए। थाना सदर में अनिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें