फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भैंस नहलाने गए पशुपालक की तालाब में डूबने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना क्षेत्र के बुआना लाखु गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे भैंस नहलाने गए पशुपालक राकेश (45) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव के धर्मपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई राकेश सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भैंस को नहलाने के लिए तालाब पर गए थे। भैंस तालाब में ज्यादा गहराई में चली गई। भैंस को निकालने के चक्कर में राकेश भैंस के पीछे पीछे तालाब में गहराई की तरफ चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन

आस पास के लोगों ने तालाब में छलांग लगा राकेश को बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने राकेश को तालाब से बाहर निकाला और निजी मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें