फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लिव इन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला के साथ सात साल से लिवइन में रह रहे प्रेमी ने उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार रात को घर में सोते समय वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सुबह उठकर किशोरी नेे अपनी मां से शिकायत की तो उसने तुरंत ही थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद किशोरी का मेडिकल और बयान दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके दो बेटी और एक बेटा है। वह सात साल से जींद के एक गांव निवासी श्रीभगवान के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रही है। बुधवार रात को वह सभी एक कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान श्रीभगवान ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उठकर बाहर आंगन में सो गया।
विज्ञापन

आरोपी ने किशोरी को इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह उठकर किशोरी ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद वह सीधे थाना मॉडल टाउन पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी श्रीभगवान को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें