पानीपत। पानीपत भाजपा जिला संगठन में भाजपा के 78 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने संगठन के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सरकार की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाना होगा। लोगों की समस्याओं का समाधान कराना है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए काम करना है।
जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने वालों में अनिता चावला, बेला भाटिया, कुसुम शर्मा, सुमन शर्मा, नीरज गोयल, जगदीश रमन, सुदर्शन पाराशर, सुरेश गुप्ता, सुमित जागलान, राममोहन शर्मा, डॉ. अजय दुआ, राजेंद्र अग्रवाल, जगदीश शर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र जलमाना, प्रताप जागलान, प्रवीण बोबी, विमल बंसल, जोगिंद्र नांदल, सरदार हरचरण सिंह धम्मू, विमल चौहान, रोशन छोक्कर, अनवर रावल, धारा सिंह, वीरेंद्र मलिक, संदीप गुप्ता, किशन छोक्कर, पूजा रमेश अग्रवाल, सत्यनारायण पंडित, वीणा त्यागी, रमन छाबड़ा, राजकुमार कालीरामना, लाजपत मल्होत्रा, सुरेश गुंबर, सज्जन सिंह सहरावत, मेघराज गुप्ता, अशोक कटारिया, जसमेर कादियान, कविता त्यागी, शीना शर्मा, रेनू शर्मा, राजेंद्र रावल, जगपाल रावल, नरेश गोस्वामी, सुनील शर्मा, विजेंद्र आट्टा, विजय शर्मा, रवि गोसाईं, अजय पुनिया, अजय बत्रा, नितिन सोइन, एडवोकेट कमल दुआ, मनोज शर्मा, अशोक कादियान, प्रवीण जौरासी, विभु पालीवाल, रितेश गोयल, राजेश सिंगला, विपिन शुक्ला, देवेंद्र कक्कड़, सोनू सलूजा, प्रितपाल सिंह, हिमांशु कटारिया, विक्की कत्याल, इंदु कुकरेजा, बलबीर सिंह, जगबीर आर्य, रणजीत शर्मा और बिट्टू प्रजापत, एडवोकेट अजीत सिंह दहिया, राजेश अलुपुर, सोनू गुर्जर, विशाल गोस्वामी, रामेश्वर चौहान, ईश कुमार राणा, दिवाकर मेहता, रविन्द्र कश्यप, गुलशन तलवार, पंकज शर्मा व मोटा अलुपुर शामिल हैं।