पानीपत। पानीपत- गोहाना- रोहतक रोड पर बुधवार को रेलवे लाइन पर रेलवे की ओर से मरम्मत का काम जारी रहेगा। जिसकी वजह से इस रोड पर स्थित फाटक नंबर 59 को बंद रखा जाएगा। ये गेट नहर के पास है। हालांकि इसके विकल्प तौर पर रेलवे की ओर से गेट नंबर 55, 56 और 60 को खुला रखा जाएगा ताकि पानीपत से रोहतक की ओर आवगमन करने वाले दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर सकें। रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामेश्वर सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से इस रास्ते पर आने वाले रेलवे लाइन पर ओवर हाॅलिंग व सड़क रिपेयर का काम किया जाएगा। हालांकि इस रेलवे लाइन ट्रैक पर राेहतक-पानीपत व जींद की ओर से आने-जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से गुजारती रहेंगी। रेलवे की ओर से इस जानकारी को जनहित में जारी किया गया है। वहीं, जिला प्रशासन को भी ये जानकारी उपलब्ध कराई गई है। ताकि लोगो को आवगमन और बदले हुए रूट को लेकर कोई परेशानी न हो।