फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पशुओं के चारे में छिपा बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने चंडीगढ़ से बिहार के मुजफ्फरपुर तस्करी कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी है। टीम ने रविवार रात को अनाज मंडी के पास से एक ट्रक से 279 पेटी अंग्रेजी शराब और 215 पेटी बीयर बरामद की।
पुलिस ने ट्रक चालक राजकुमार निवासी किशनपुर मधुबन मुजफ्फरपुर बिहार व मिंटू निवासी बिरमामठ, वैशाली बिहार को गिरफ्तार किया। दोनों पशु चारे में छिपाकर शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने राजकुमार को जेल भेज दिया है। मिंटू को आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम रविवार को जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान सूचना मिली कि अनाज मंडी में एक यूपी नंबर का ट्रक खड़ा है। ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी और ट्रक चालक राजकुमार और उसके साथी मिंटू को हिरासत में ले लिया। पहले उन्होंने बताया कि ट्रक में पशुओं के लिए चोकर है।
विज्ञापन

टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से शराब व बीयर की पेटी निकली। टीम ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। टीम ने ट्रक से 279 पेटी अंग्रेजी शराब 215 पेटी बीयर बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को वह उक्त शराब व बीयर को चंडीगढ़ से लोड कर बिहार के मुजफ्फरपुर लेकर जा रहे थे।
आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं व एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें