फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुबह हल्के बादल, दिन में गर्मी आज बारिश होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए और बाकी दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी पड़ी। शाम को हवा की रफ्तार बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री दर्ज की गया था जो सोमवार को सुबह बादल छाने और शाम को हवा चलने से एक डिग्री कम हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार नौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि मौसम में बदलाव से लोग अभी से फि्रज का ठंडा पानी पीने लगे हैं जिससे उन्हें गले में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें