फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिद्वार जा रहे चार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद - फोटो : चाैथे दिन वकीलों ने धरना किया स्थगित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव के बस अड्डे के पास रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे मोटरसाइकिल सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में रोहतक के लाखन माजरा गांव के एक ही परिवार के प्रदीप (30) और रोहित (25) की मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव के ही संजय व सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दो सगे भाइयों समेत चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। रोहित चार बहनों का इकलौता भाई था। थाना इसराना पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रोहतक जिले के लाखनमाजरा गांव के संजय ने बताया कि वह, उसका भाई प्रदीप, गांव के ही साथी रोहित और सोहन रविवार शाम को करीब छह बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे।
वे रात साढ़े 10 बजे रोहतक-पानीपत हाईवे पर शाहपुर गांव के अड्डे पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। हादसे में प्रदीप और रोहित को गंभीर चोट लगी। सूचना मिलते ही थाना इसराना पुलिस ने सभी घायलों को इसराना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्रदीप और रोहित को मृत घोषित कर दिया।
वहीं संजय और सोहन को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
मां ने रोहित को रात के समय जाने से किया था मना : हादसे में प्रदीप और रोहित की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। दोनों एक ही परिवार के थे। रोहित अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। उनके पिता की पांच साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। रोहित घर में अकेला कमाने वाला था। उनके दो छोटे बच्चे भी है। रविवार शाम को जब वह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकला था तो पत्नी और मां ने उसको जाने से रोका था।
विज्ञापन

मां ने कहा था कि एक मोटरसाइकिल पर चार लोग ठीक नहीं है, सुबह बस से हरिद्वार चले जाना। लेकिन वे नहीं माने और रात को ही घर से निकल गए। रोहित का ढाई साल का एक बेटा और एक साल की बेटी है। वहीं, प्रदीप भी दो भाइयों में बड़ा था। वह एक महिला के साथ लिव-इन में रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें