फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नव नियक्ति लेफ्टिनेंट अंकित धौंचक का किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय सेना में नव नियक्ति लेफ्टिनेंट अंकित धौंचक का स्वागत किया। उन्होंने और उनकी कैप्टन बहन प्रीति ने इसी स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की है। वे मूल रूप से बिंझौल गांव के रहने वाले हैं और अब जीरकपुर में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बहन प्रीति चौधरी भी सेना में लेफ्टिनेंट चयनित हुई थी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधान डाॅ. मदनलाल नारंग और प्रधानाचार्या नीलम नारंग ने उनका स्वागत कर देश सेवा का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। वे इससे अपना मुकाम हासिल करते हैं। उन्होंने अंकित धौंचक के माता-पिता को भी इसकी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को हर मुकाम पर पहुंचाने के लिए मेहनत करते हैं। अंकित के माता-पिता ने भी यही किया। लेफ्टिनेंट अंकित धौंचक ने स्कूल प्रबंधन से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पिता सेवानिवृत कैप्टन इंद्र सिंह, मां सुनीता देवी, बड़ी बहन प्रिया, संजीव पूनिया, पूनम व पूजा धौंचक मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें