फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कहीं, जान पर भारी न पढ़ जाए लापरवाही...मालगाड़ी के नीचे से रेलवे लाइन पार कर रहे लोग

विज्ञापन
राज नगर फाटक के पास ट्रेन रूकने के बाद ट्रैक पार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे लाइन पर लगातार हादसे होने के बावजूद भी लोग संभलने को तैयार नहीं है। आजाद नगर-राजनगर के पास निर्माणाधीन अंडरपास के पास बडी संख्या में लोग रेल लाइन पार करते हैं। हैरत की बात तो यह है कि लोग जान जोखिम में डालकर रेलगाड़ी के नीचे से गुजरने से भी परहेज नहीं करते।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंडरपास के पास हादसा होने के बावजूद भी लोगों में कोई भय नजर नहीं आया। रेलवे लाइन पर दिल्ली की ओर से एक मालगाड़ी आकर रुकी। जैसे ही मालगाड़ी रुकी तो आसपास के लोगों ने उसके नीचे से ही लाइन पार करना शुरू कर दिया। यही नहीं, कुछ लोगों ने तो मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर लाइन पार की। इसके साथ ही महिलाएं और बच्चे भी बिना किसी डर के रेल लाइन पार करते हुए नजर आए। आसपास के लोगों का कहना है कि अंडरपास का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ। गोहाना रोड रेलवे ओवर ब्रिज से पार होने में कई किमी का चक्कर पड़ता है। जिस कारण वह लाइन पार कर एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हैं। लोगों ने अंडरपास का निर्माण तेजी से पूरा करने की मांग की है।

राज नगर फाटक के पास ट्रेन रूकने के बाद ट्रैक पार करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें