फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 15 दिन से तेंदुए की दहशत, पिंजरे के पास मिले पंजों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हथवाला, बिलासपुर और राक्सेड़ा के खेतों में ढाई से तीन किमी के दायरे में हलचल, 90 प्रतिशत क्षेत्र में खड़ी है गन्ने की फसल
विज्ञापन

-वन्य प्राणी विभाग ने बदली पिंजरे की जगह, गन्ने की छिलाई शुरू होने से पहले किसानों व मजदूरों की बढ़ी चिंता
फोटो-38
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। हथवाला गांव के खेतों और पुराने बांध के अलावा बिलासपुर व राक्सेड़ा के खेतों में पिछले 15 दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। करीब ढाई से तीन किलोमीटर के दायरे में लगातार उसकी लोकेशन मिलने के बावजूद वन्य प्राणी विभाग उसे पकड़ नहीं पाया है। शनिवार शाम को विभागीय टीम ने नई लोकेशन के आधार पर कच्चे रास्ते के टी-प्वाइंट पर पिंजरे की जगह बदली थी। रविवार सुबह किसानों को पिंजरे के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान मिले, जिससे ग्रामीणों में चिंता और बढ़ गई।
हथवाला के पुराने बांध से बिलासपुर और राक्सेड़ा के खेतों तक तेंदुए की आवाजाही बताई जा रही है। इस क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत गन्ने की खड़ी फसल है, जिसमें उसके छिपे होने की आशंका है। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम पहले भी कैच पोल और वाई पोल के साथ पुराने बांध व राक्सेड़ा के खेतों में निरीक्षण कर चुकी है। अलग-अलग स्थानों पर पंजों के निशान मिलने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


हथवाला के दीपक त्यागी, किसान काला राक्सेड़ा, बिल्लू त्यागी, नवीन और संजीव ने बताया कि पिछले 15 दिनों में करीब 20 किसानों को तेंदुआ दिखाई दे चुका है। कई बार पिंजरा लगाने के बावजूद वह पकड़ में नहीं आया। किसानों को डर के बीच खेतों में जाना पड़ रहा है। कई किसान समूह बनाकर लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंच रहे हैं।

किसानों ने बताया कि जल्द ही गन्ने की छिलाई शुरू होने वाली है। इसके लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से मजदूर भी पहुंच चुके हैं। एक-दो दिन में गांव के बाहर गन्ने का कांटा सेंटर भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में तेंदुआ नहीं पकड़ा गया तो किसानों और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ग्रामीण लगातार विभाग को उसकी गतिविधियों की सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन

हथवाला गांव में तेंदुए की लोकेशन के आधार पर कच्चे रास्ते के टी-प्वाइंट पर पिंजरे की जगह बदली गई है। तेंदुए काफी चालाक होते हैं और आसानी से पिंजरे में नहीं फंसते। विभाग की टीम लगातार गश्त और निगरानी कर रही है। किसानों को सतर्क रहने, अकेले खेतों में न जाने और समूह में जाने की सलाह दी गई है। प्रयास है कि तेंदुए को जल्द सुरक्षित पकड़ लिया जाए।

सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, वन्य एवं प्राणी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें