फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धरे रहे गए नेताओं के वाद, नहीं मिली बिजली सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली की मांग के लिए अंसल के लोगों को धरना प्रदर्शन शनिवार को 22 वें दिन जारी रही। अंसल के लोगों ने हर तरीके से विरोध प्रदर्शन करके देख लिया। इस दौरान शहर के सभी दिग्गज नेताओं ने उनको आश्वासन भी दिए लेकिन अब तक उनको बिजली नहीं मिल पाई है। अब बिजली निगम ने अंसल के सभी ब्लाॅक में सर्वे करवाना शुरू कर दिया है। इसके तहत हर घर पर जाकर अंसल के लोगों से पूछा जा रहा है कि वे प्रति किलोवाॅट के लिए 14 हजार रुपये देंगे या नहीं ? हालांकि काफी लोगों ने मना तो कर दिया है लेकिन कुछ लोगों ने हामी भी भर ली है।
विज्ञापन

सर्वे के फार्म में स्पष्ट तौर पर अंसल में रहने वालों के नाम, प्लाट नंबर, मोबाइल नंबर और अलग से बिजली कनेक्शन लेने के लिए हां या न चुनने का विकल्प दिया गया है। फार्म पर स्पष्ट है कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशानुसार अंसल के लोग अपना व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें बिना जीएसटी के करीब 14083 रुपये प्रति किलोवाट के भरने पड़ेंगे। इसे लेकर 19 जुलाई 2023 को अंसल की आरडब्ल्यूए ने भी सहमति दी थी। इसके बाद अंसल ने भी इस पर सहमति दी थी कि उनके मौजूदा कनेक्शन को भले ही काट दिया जाए। अब इस फार्म के जरिए सिर्फ लोगों से व्यक्तिगत घरेलू बिजली कनेक्शन लेने पर सहमति ली जा रही है।
खोखले निकले नेताओं के दावे:
दूसरी ओर शहर के नेताओं के आश्वासन खोखले निकले। ग्रामीण विधायक ने भी विधानसभा में आवाज उठाई लेकिन उसके परिणाम सामने नहीं आए। सांसद ने भी कई बार आश्वासन दिया लेकिन उनके वादे भी हवाई निकले। सांसद के पुत्र अंसल के लोगों के साथ जमीन पर तो बैठ गए लेकिन बिजली नहीं दिला पाए। शुक्रवार शाम को पार्षदों का समूह भी पहुंचा और आश्वास देकर लौट गया। शनिवार शाम को फिर से सांसद के पुत्र चांद भाटिया अंसल के लोगों से मिलने पहुंचे और आश्वासन देकर लौट गए। अंसल वासियों का कहना है कि संघर्ष में राजनीति घुसा कर इसे कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन उनकी एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। अंसल निवासी अशोक मेहता, एसके बंसल, शाम गुलाटी, अमित वर्मा, सुधीर कुमार, कुलदीप कादियान, राजीव जैन, सुरभि शर्मा, जितेंद्र अहलावत और एसके राणा ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें